Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

हल्द्वानी में आम के बाग में ले जाकर किशोरी से गैंगरेप, पड़ोस में रहने वाले लड़कों ने दिया घटना को अंजाम

Neelu Keshari
14 Oct 2024 8:25 AM GMT
हल्द्वानी में आम के बाग में ले जाकर किशोरी से गैंगरेप, पड़ोस में रहने वाले लड़कों ने दिया घटना को अंजाम
x

हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के मुखानी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। दो युवकों ने किशोरी को आम के बाग में ले जाकर गैंगरेप किया। इसके बाद वह उसे बाग में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने इस पूरे मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि दूसरा आरोपी को पकड़ने की कोशिश में लगी है।

किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि सात अक्तूबर को पनियाली क्षेत्र में एक जागरण चल रहा था। मुखानी थाना क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी भी यही गई थी। रात करीब 11:30 बजे जब वह वापस लौट रही थी। इसी दौरान दो युवकों ने उसे बाग में खींच लिया। इसके बाद उसका मुंह बंद कर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। इसके बाद दोनों युवक नाबालिग को बाग में छोड़कर फरार हो गए।

उधर, किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची। उसने अपने परिवार वालों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय अशीष और 24 वर्षीय हिमांशु ने उसके साथ रेप किया। इसके बाद किशोरी की मां ने 11 अक्तूबर को पुलिस को तहरीर सौंपी। एसओ मुखानी विजय मेहता ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दूसरे को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

Next Story