Begin typing your search above and press return to search.

State
नवंबर में हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ बर्फ विहीन... मौसम में बदलाव से हिमालयी क्षेत्र में भी दिखा असर
Nandani Shukla
20 Nov 2024 5:39 PM IST

x
उत्तरकाशी। मौसम में आए बदलाव के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में साफ नजर आ रहा है। ऊंचाई वाले क्षेत्र में होने के बावजूद नवंबर माह में हेमकुंड साहिब इन दिनों बर्फविहीन है। गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया- नवंबर माह समाप्त होने वाला है, लेकिन हेमकुंड में बिल्कुल भी बर्फ नहीं दिख रहा है।
वहीं दूसरी ओर उत्तरकाशी जनपद में गंगोत्री धाम में लगी चोटियां अभी तक बर्फ विहीन हैं। यमुनोत्री धाम के आसपास की चोटियों सप्त ऋषि कुंड व बंदरपूंछ में नाममात्र की बर्फ है। इसके अलावा कालिंदी पर्वत गरुड़ टाप, छोटा कैलाश, भीथाच, बंगाणी क्षेत्र बर्फ विहीन है।
Next Story