Begin typing your search above and press return to search.
State

Gangotri Highway: बर्फ हटाने में जुटे मजदूर सुक्की टॉप से आगे , 28 घंटे बाद भी नहीं खुला हाईवे

Kanishka Chaturvedi
21 Feb 2024 12:40 PM IST
Gangotri Highway: बर्फ हटाने में जुटे मजदूर सुक्की टॉप से आगे , 28 घंटे बाद भी नहीं खुला हाईवे
x

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में हुई बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से लेकर गंगोत्री तक है। इस कारण उपला टकनौर के आठ गांव सहित गंगोत्री धाम और अंतरराष्ट्रीय सीमा का संपर्क जिला मुख्यालय से कटा हुआ है। वहीं हर्षिल घाटी में बर्फ के बीच ही बच्चे स्कूल पहुंचे।

हर्षिल घाटी में बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की से गंगोत्री तक मंगलवार सुबह छह बजे बंद हो गया था। ऐसे में यहां आने वाले वाहनों को लौटना पड़ा। हाईवे खोलने के लिए बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की मशीनरी और मजदूर जुटे रहे। अभी तक तक हाईवे नहीं खुल पाया।

हर्षिल में करीब आधा फीट बर्फ जम चुकी है। घाटी में बर्फ के बीच राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुक्की के छात्र-छात्राएं विद्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कड़कड़ाती ठंड के बीच सुबह की प्रार्थना और पठन-पाठन किया।

प्रदेश में आज बुधवार को भी कई जगह मौसम बिगड़ा रहेगा।

मौसम विभाग ने देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, चम्पावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिले में मौसम खराब होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Next Story