Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने घर जाने से किया इंकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Neelu Keshari
20 Aug 2024 12:12 PM GMT
सामूहिक दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने घर जाने से किया इंकार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
x

देहरादून। आईएसबीटी परिसर में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। बता दें कि 12 अगस्त की देर रात किशोरी को अकेला पाकर बस में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

उधर, पीड़िता के पिता और उसके गांव के प्रधान सोमवार को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पहुंचे। उन्होंने अपनी बेटी को घर ले जाने की मांग की। पीड़िता का बालिका निकेतन में मनोचिकित्सक से उपचार कराया जाएगा। सीडब्ल्यूसी की सदस्य प्रीति थपलियाल ने बताया कि पीड़िता ने पहले अपने पिता से मिलने से मना कर दी। सीडब्ल्यूसी टीम के कहने पर वह मिलने को तैयार तो हो गई लेकिन वापस घर जाने से साफ मना कर दी।

पिता से बातचीत में सीडब्ल्यूसी ने किशोरी के बारे में पूरी जानकारी जुटाई। पिता ने बताया कि पीड़िता चार-पांच भाई बहन हैं। इसमें पीड़िता दूसरे नंबर पर है। इस घटना से किशोरी की मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा है। वहीं इस घटना से उसके माता पिता भी प्रभावित हुए हैं और उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताया जा रही है।

Next Story