Begin typing your search above and press return to search.
State

देहरादून क्राइम: राजधानी में मॉल के बाहर महिला का शव मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Abhay updhyay
31 July 2023 1:03 PM IST
देहरादून क्राइम: राजधानी में मॉल के बाहर महिला का शव मिलने से हड़कंप, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
x

राजधानी के सेंटिरियो मॉल के पास एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला इलाके में ही घूमती थी. रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया और उसने किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी।

उत्तराखंड हाथीबड़कला इलाके में महिला की हत्या कर दी गयी. सेंट्रीओ मॉल के सामने सड़क पर महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला के सिर और पैर पर चोट के गहरे निशान हैं। संदेह के आधार पर पुलिस ने सामने स्थित सुलभ शौचालय के कर्मचारी को हिरासत में लिया है. महिला के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया. बताया जा रहा है कि महिला इलाके में ही घूमती थी. रात में किसी समय एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया और उसने किसी भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी। एसएचओ डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि घटना का खुलासा शाम तक हो सकता है।

Next Story