

Chardham Yatra News: इस बार एक नया रिकॉर्ड बनता हुआ दिख रहा है अभी सिर्फ दो माह के यात्रा काल में ही 30 लाख ने हाजिरी लगा दी है। हालाकि अभी यात्रा चार महीने और चलेगी, इस तरह से देखा जाए तो एक नया रिकार्ड बनता हुआ दिखाई दे रहा है। पिछले साल पूरी यात्रा में 46 लाख यात्रियों ने दर्शन किए थे।
22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट खुलने से चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पूर्ण रूप से चारधाम यात्रा शुरू हुई। जबकि 20 मई को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले।
दो माह के यात्रा काल में ही चारधामों में दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 30 लाख पार हो गया है।
इसमें सबसे अधिक 10.20 लाख यात्री केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। सरकार को इस बार यात्रा में 50 लाख से अधिक यात्रियों के आने की उम्मीद है।
यात्रा के लिए पंजीकरण की संख्या भी 48 लाख से अधिक हो गई है।
धाम दर्शन कर चुके श्रद्धालुओं की संख्या
केदारनाथ 10.20 लाख
बदरीनाथ 8.85 लाख
गंगोत्री 5.36 लाख
यमुनोत्री 4.66 लाख
हेमकुंड साहिब 85 हजार
नोट: दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 20 जून तक।
Trinath Mishra
Trinath Mishra is a senior journalist from Meerut and he has more than 11 years of Print and Digital Media Experience.