Begin typing your search above and press return to search.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत ।

Harish Thapliyal
26 Sep 2023 9:29 AM GMT
उत्तराखंड में अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत ।
x

देहरादून। उत्तराखंड में 12 वर्षों बाद अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का आयोजन हो रहा है। जिसकी थीम पुलिसिंग इन अमृत काल है। जो गृह मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो के तत्वावधान में आयोजित किया जायेगा। जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अतिविशिष्ट सम्मानित अतिथि होंगे।


कार्यक्रम में समूचे देशभर से पुलिस अधिकारी, शिक्षाविद, शोधकर्ता, न्यायविद, विज्ञान विशेषज्ञ समेत कई विशिष्टजन उपस्थित होंगे। अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का उद्घाटन 7 अक्टूबर को एफआरआई में आयोजित किया जाएगा। 49वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान कांग्रेस के दौरान एक टेक्निकल एग्जीबिशन का भी आयोजन किया जाएगा। एग्जीबिशन में बेहतर पुलिसिंग के लिए विभिन्न नवीनतम उपकरण प्रदर्शित किए जांएगे। एग्जीबिशन देखने के लिए देहरादून के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है।

पुलिस विकास एवं अनुसंधान ब्यूरो द्वारा अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस का पहली बार आयोजन वर्ष 1960 में बिहार में किया गया था। तब से इसे अभी तक 48 बार विभिन्न राज्यों में आयोजित किया जा चुका है। विभिन्न राज्य पुलिस बलों तथा केन्द्रीय पुलिस संगठनों के साथ विचार-विमर्श कर BPR&D प्रत्येक AIPSC के विषय निर्धारित करता है। इन्हीं निर्धारित विषयों पर पेपर आमंत्रित किये जाते हैं। अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस एक रचनात्मक मंच है।

इसका उद्देश्य पुलिस कार्य क्षेत्र में नई सोच एवं समन्वय को प्रोत्साहित करते हुए पुलिस के लिए सामयिक हित के विभिन्न मुद्दों पर एक नया दृष्टिकोण विकसित करना और पुलिस अधिकारियों, सामाजिक वैज्ञानिक, फोरेंसिक वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञों एवं विषय विशेषज्ञों के आज की महत्वपूर्ण पुलिस चुनौतियों के कारगर समाधान विकसित करना भी है। बीते साल अखिल भारतीय पुलिस साइंस कांग्रेस भोपाल में आयोजित हुआ था। इससे पूर्व, 41वें AIPSC का आयोजन जून 2011 में एफआरआई में ही आयोजित हुआ था।

Harish Thapliyal

Harish Thapliyal

    Next Story