Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

पिता के साथ काम करने वाले युवक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Neelu Keshari
21 Sep 2024 12:26 PM GMT
पिता के साथ काम करने वाले युवक ने किया छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार
x

- आरोपी काम छोड़ने के बाद छात्रा को कर रहा था ब्लैकमेल

मोहसिन खान

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 12वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन में रहने वाले प्लंबर ने अपने साथ हैल्परी के लिए सूरज नाम के एक युवक को रखा हुआ था। साथ काम करने के चलते उसकी घर पर भी आना-जाना रहता था। सूरज अक्सर किसी न किसी काम के बहाने घर जाता रहता था। सभी परिवार वाले उसे परिवार का सदस्य मानने लगा था इसलिए उसके घर जाने पर किसी को एतराज नहीं था।

बर्थडे में बुलाया था सूरज को

फरवरी छह तारीख को प्लंबर के बेटे का जन्मदिन था। घर में एक छोटा सा आयोजन किया था। जिसमें सूरज को भी बुलाया गया था। बर्थडे पार्टी के बाद सब सो गए। रात में करीब दो बजे सूरज उठा और उनकी बेटी के कमरे में चला गया। कमरे में उसे अकेला देख उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। आरोपी ने शोर मचाने पर जान की धमकी दी। इस घटना के बाद छात्रा ने बदनामी की वजह से परिवार को नहीं बता पाई और वह परेशान रहने लगी। बाद में सूरज ने छात्रा के पिता के साथ काम करना छोड़ दिया था। इसके बाद आरोपी सूरज ने छात्रा का पीछा करना शुरू कर दिया। वह स्कूल जाए या कोचिंग सूरज पीछे-पीछे पहुंच जाता। छात्रा को ब्लैकमेलिंग कर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। आप बीती अपने परिवार को बताने के बाद पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि छात्रा की मां की शिकायत पर शालीमार गार्डन थाना मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Next Story