Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गंगनहर के तेज बहाव में बहा युवक, गोताखोर तलाश में जुटे, सड़क किनारे महिला मिली बेहोश, मौत

Neelu Keshari
18 Jun 2024 9:59 AM GMT
गंगनहर के तेज बहाव में बहा युवक, गोताखोर तलाश में जुटे, सड़क किनारे महिला मिली बेहोश, मौत
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। मुरादनगर में दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई है। पहली घटना में एक किशोर गंगनहर में नहाने गया। वो गहरे पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी तलाश जारी है। दूसरी घटना में एक अज्ञात महिला बेहोशी की हालत में सड़क किनारे मिली जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया और आज उसकी मौत हो गई।

गाजियाबाद के नुसरतपुरा घंटाघर निवासी श्याम कुमार का पुत्र तुषार (17) अपने दोस्तों के साथ मुरादनगर के गंगनहर में नहाने के लिए आया था। वह नहाते हुए गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका और वह बह गया। गोताखोर किशोर की तलाश में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी घटना बेहोशी की हालत में सड़क पर मिली महिला की मौत को लेकर हैं। एक महिला बेहोशी की हालत में पुलिस को सड़क पर पड़ी मिली। पुलिस ने महिला को मुरादनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर महिला को गाजियाबाद के सरकारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। आज महिला ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी लगने से महिला की मौत हुई है। पुलिस शव के शिनाख्त कराने में जुटी है।

Next Story