Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

सुनकर सहम तो जाएंगे लेकिन यह सच है! बागपत में एक घर में मिला 100 से अधिक सांप, जानें फिर इन सांपों के साथ क्या हुआ ?

Neelu Keshari
20 July 2024 9:23 AM GMT
सुनकर सहम तो जाएंगे लेकिन यह सच है! बागपत में एक घर में मिला 100 से अधिक सांप, जानें फिर इन सांपों के साथ क्या हुआ ?
x

बागपत। उत्तर प्रदेश में हैरान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। बागपत के लहचौड़ा गांव के एक मकान के शौचालय में पाइप के नीचे से 100 से अधिक सांप मिले। इन सांपों को चार दिन की कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। वहां से पकड़े गए सांपों को कई डिब्बों में बंद करने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया है।

अब्दुल करीम ने कहा कि रियाजुद्दीन ने फोन कर बताया कि उनके घर में सांप निकल रहा है। मौके पर पहुंचने के बाद देखा कि वहां के शौचालय के पाइप में करीब 46 सांप के बच्चे बैठे थे, जिसे मैंने निकाला। उन्होंने बताया कि सांप को पकड़ने में 11 बजे से 2:30 बज गया। उन्होंने बताया कि अगले दिन उन्हें फिर कॉल आया और वहां से करीब 46-47 सांप के बच्चे को फिर पकड़ा। तीसरे दिन उनका कॉल आया और करीब 25 से 35 सांप पकड़ा।

उन्होंने बताया कि कुल मिलाकर 100 से अधिक सांप को पकड़ा। फिर चौथे दिन उनका कॉल आया और कहा कि यहां पर एक जबरदस्त सांप है। वहां जाकर देखा तो मादा जो सांप के बच्चों की मां थी वो वहां पर थी। कड़ी मशक्कत के बाद उस सांप को पकड़ा। उन्होंने बताया कि सांप को पकड़ने में उन्हें डर नहीं लगा। यह काम वह करीब 20-25 साल से कर रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि हमें बरसात के समय ज्यादा एहतियात बरतनें की जरूरत है। इस दौरान घरों को साफ-सुथरा रखना चाहिए।

Next Story