Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

यज्ञब्रह्मा आचार्य अवनीश शास्त्री बोले- पेशे में सच्चाई रखते हैं तो ये भी यज्ञ ही है

Neelu Keshari
25 April 2024 11:32 AM GMT
यज्ञब्रह्मा आचार्य अवनीश शास्त्री बोले- पेशे में सच्चाई रखते हैं तो ये भी यज्ञ ही है
x

-विजय आर्य गर्ग की पुण्य तिथि पर यज्ञ, भजन और प्रवचन से दी श्रद्धांजलि

गाजियाबाद। यज्ञब्रह्मा आचार्य अवनीश शास्त्री ने आर्य समाज इंदिरापुरम के पूर्व प्रधान विजय आर्य गर्ग की पुण्य तिथि पर यज्ञ, भजन और प्रवचन करवाकर श्रद्धांजलि दी। यज्ञब्रह्मा आचार्य अवनीश शास्त्री ने कहा कि आप व्यापारी हैं, डॉक्टर हैं, इंजीनियर हैं अगर आप अपने पेशे में सच्चाई रखते हैं तो ये भी यज्ञ ही है। अध्यक्ष विनोद त्यागी ने बताया कि विजय आर्य गर्ग हमारे आसपास ही किसी रूप में मौजूद है। हमको उनके बताए कार्यों को पूरा करना है।

भजनोपदेशक मुकेश गोस्वामी ने कहा कि गति जीव आत्मा की कोई तो बताए कहां से ये आए और कहां पे ये जाए, शशि प्रभा ने एक भजन सारे जहां के मालिक तेरा ही आसरा है, इंसान को प्रभु का सदेव आसरा लेते रहना चाहिए, प्रधान प्रदीप आर्य ने भजन के माध्यम से बताया कि जिंदगी को प्यार के माध्यम से खूबसूरत बनाया जा सकता है, विजय गर्ग एक नेक दिल इंसान थे। मंत्री दिग्विजय सिंह आर्य ने बताया कि विजय आर्य गर्ग जी गरीबों में कंबल वितरित करवाना, खाना बटवाना, गरीब बच्चों की फीस आदि कई तरीके से मदद करते थे।

श्रद्धांजलि देने वालों में राकेश आर्य, अंजू आर्य, मनोज गर्ग,सुबोध गर्ग, हर्ष भाटिया, जय प्रकाश आर्य आर पी सिंह, देवेंद्र गुप्ता, दिनेश माथुर, सुरेंद्र सिंह सिरोही, अनिल कुमार टंडन, अनमोल सैनी,मन मोहन मखीजा, मनोज गुप्ता अशोक बंसल श्रेष्ठ, यस आर्य मीरा, आर्य सुशीला, आर्य सविता सिंह अनीता गुप्ता, आशा सिंगला, निशा आर्य, संगीता गर्ग, शशि मल्लन, ममता चौहान, मधु विरमानी, सुनीता गुप्ता, श्वेता आर्या, प्रीति सैनी, सविता टंडन, अरुणा बंसल आदि मौजूद रहे।

Next Story