
महिला ने गृह कलेश के चलते मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस

-गृह कलेश के कारण महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की
-लोनी मधुबन कॉलोनी का मामला, अस्पताल में महिला की मौत
दिनेश माथुर (सिटीजन रिपोर्टर)
गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र सेवा धाम मधुबन कॉलोनी में एक महिला ने गृह कलेश के चलते कमरे के अंदर फंदा लगा ली। शुक्रवार सुबह परिजनों को इस घटना का पता चला। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की सेवा धाम मधुबन कॉलोनी में सूरज परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को सूचना मिली कि सूरज की पत्नी यशोदा (34) ने अपने कमरे में फंदा लगा कर खुदकुशी करने की कोशिश की। सूरज ने अपनी पत्नी को फंदे से उतार कर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि महिला की शादी करीब 14 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के मायके पक्ष वालों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा। शिकायत आने पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।