Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

शराब के नशे में हैवानियत करने पर पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज

Neelu Keshari
18 Oct 2024 7:02 AM GMT
शराब के नशे में हैवानियत करने पर पत्नी ने कराया मुकदमा दर्ज
x

- महिला की 1 साल पहले हुई थी शादी

- आरोप है कि पति रोजाना अप्राकृतिक संबंध बनाने के करता था मजबूर

मोहसिन खान

गाजियाबाद। पति के जुल्मों से परेशान एक महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। विवाहिता का कहना है कि उसका पति उस पर बेडरूम में जुल्म करता है। शराब में धुत होकर जबरदस्ती अप्राकृतिक संबंध बनाने को मजबूर करता है। विरोध करने पर अक्सर मारपीट भी करता है। पीड़िता परेशान होकर इसकी शिकायत थाना मसूरी पुलिस से की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

पुलिस की जानकारी के अनुसार, मसूरी थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने पुलिस को शिकायत करते हुए आपबीती सुनाई। विवाहिता का कहना है कि 2023 में उसका विवाह फतेहगढ़ निवासी एक युवक के साथ हुआ था। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज लाने के लिए दवाब बनाने लगे। इसके लिए वे आए दिन ताने देते हैं। पति शराब के नशे में धुत होकर मारपीट करता है। उसके बाद जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाता है। इंकार करने पर तक तक पीटता रहता है जब तक कि मैं सरेंडर न कर दूं। आए दिन इस उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर किया मुकदमा दर्ज

विवाहिता ने आरोप लगाया है कि 9 अक्टूबर को भी उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस को दी तहरीर में विवाहिता ने पति समेत परिवार के छह लोगों पर दहेज और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद तथ्य पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Next Story