Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

परिवार ने नशा छुड़ाना चाहा तो मां पत्नी बच्चे सहित पांच लोगों की हत्या कर दी, बाद में खुद को भी गोली मार ली, जानें भाई ने कैसे बचाई जान

Neeraj Jha
11 May 2024 1:13 PM GMT
परिवार ने नशा छुड़ाना चाहा तो मां पत्नी बच्चे सहित पांच लोगों की हत्या कर दी, बाद में खुद को भी गोली मार ली, जानें भाई ने कैसे बचाई जान
x


सीतापुर, उत्तर प्रदेश। सीतापुर जिले के पल्हापुर गांव में 45 साल के अनुराग सिंह ने आज तड़के अपनी मां व पत्नी की गोली और हथोड़ा मार कर हत्या कर दी और 4 साल से 12 साल तक के तीन बच्चों को छत से नीचे फेंक दिया। इसके बाद अनुराग ने खुद को गोली मार कर जान दे दी। मौके से एक अवैध असलहा और हथोड़ा मिला है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। आज दिन भर लोग बड़ी संख्या में अनुराग के घर के नीचे नजर आए।

जानकारी के अनुसार, अनुराग सिंह ने रात ढाई से तीन बजे के करीब सबसे पहले अपनी मां सावित्री को गोली मारी, इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह की गोली मारी और बाद में पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार किया, ताकि वो जिंदा न बचे।

इसके बाद बेटी अर्ना (8) अस्वी (12), और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर अनुराग ने खुद को गोली मार ली। मृतक अनुराग सिंह के भाई अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। उसने बताया कि रात ढाई से तीन बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जब वह अपने कमरे से बाहर आया तो दर्दनाक मंजर देखा।

इसके बाद अनुराग उसे भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन अजीत सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। अगर वह ऐसा नहीं करता तो अनुराग उसे भी मार देता। सीओ महमूदाबाद दिनेश शुक्ला ने बताया कि युवक नशे का आदी था। परिवार वाले उसे नशा मुक्त केंद्र ले जाना चाहते थे, इसको लेकर रात में विवाद हुआ। इसके बाद यह घटना हुई। इस वारदात से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है साथ ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Next Story