Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

विवेक शर्मा दोबारा बने आलिव काउंटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

Neelu Keshari
29 May 2024 6:28 AM GMT
विवेक शर्मा दोबारा बने आलिव काउंटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
x

-आलिव काउंटी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पद के चुनाव में 65 फीसदी हुई वोटिंग

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गाजियाबाद के वसुन्धरा सेक्टर-5 स्थित आलिव काउंटी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष पद के चुनाव में विवेक शर्मा विजयी बने। इस चुनाव में विवेक शर्मा ने केबीएस त्यागी को हराया, जिससे विवेक शर्मा दोबारा आलिव काउन्टी आरडब्ल्यू के अध्यक्ष चुने गए। विवेक शर्मा के दोबारा आलिव काउन्टी आरडब्ल्यूए का अध्यक्ष घोषित होने पर सोसायटी में जश्न का माहौल रहा।

868 फ्लैट्स वाली सोसायटी में कुल 557 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया और कुल मिलाकर 65 फीसदी वोटिंग हुई। चुनाव समिति के सदस्य सीपी सिंह, अजय गोयल, संजीव त्यागी, प्रमोद गोयल और डा. विनोद तिवारी ने मतगणना समाप्त होने पर विजयी उम्मीदवारों को घोषित किया।

Next Story