Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का दस मई को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

Neeraj Jha
8 May 2024 12:27 PM GMT
विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल का दस मई को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
x


हिन्दू संगठनों का आरोप है कि नगर निगम हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त कर रहा है

गाजियाबाद। विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल दस मई को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन करने जा रहा है। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि नगर निगम हिन्दू मंदिरों को ध्वस्त कर रहा है। विहिप के महानगर अध्यक्ष आलोक गर्ग ने प्रेसवार्ता में बताया कि अब तक नगर निगम द्वारा १२ मंदिरों को ध्वस्त किया जा गया है। विरोध के बाद भी निगम अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।

बिहारी पुरा विजयनगर, जी ब्लॉक प्रताप विहार, कुटी मंदिर प्रताप विहार, सिद्घार्थ विहार बागू, जे ब्लॉक प्रताप विहार, अंडर पास जल निगम प्रताप विहार, नंदग्राम में ई ब्लॉक पार्क में मंदिर, हिमालय तनिष्क के पास बाला जी मंदिर, राजनगर एक्सटेंशन में चाम्र्स कैरल सोसायटी मंदिर, विवेकानंद नगर डबल स्टोरी मंदिर, शिवमंदिर अर्थला, कविनगर गाजियाबाद के मंदिरों को तोड़ा गया है। आलोक गर्ग ने आरोप लगाया कि नगर निगम पीर-मजारों को छोडक़र सिर्फ हिन्दू मंदिरों को ही ध्वस्त करने की कार्रवाई कर रही है जो सीधे तौर पर हिन्दू धर्म की आस्था पर चोट है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नाहीं भविष्य में कोई मंदिर तोडऩे दिया जाएगा। अगर अब मंदिरों में बुलडोजर चलाया गया जो हम लोगों के ऊपर से चढक़र मंदिर तक पहुंच सकेगा। इसके विरोध में दस मई को हिन्दू संगठन नगर निगम पर प्रदर्शन कर अपनी मांग रखेंगे। अगर इसके बाद भी मंदिरों को तोडऩा बंद नहीं किया गया तो आंदोलन को बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। प्रेसवार्ता में विहिप के प्रांततीय सह विधि विनय कक्कड, बजरंग दल से गौरव सिंह, पवन अग्रवाल, महानगर सहमंत्री विवेक गोस्वामी, नवीन गौतम, राजीव शर्मा, अश्वनी शर्मा, मोहित गोयल आदि मौजूद रहे।

अपर नगर आयुक्त अरुण यादव का कहना है कि सारी कारवाई हाई कोर्ट के आदेश पर हो रही है कहीं कोई मंदिर नहीं तोड़ा गया है। मंदिर के साथ बनाये गए कमरे और दूसरा अवैध निर्माण हटाया गया है। हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैँ कि सडक पर रास्ते में पार्क में किसी धार्मिक स्थल का निर्माण ना हो।

Next Story