Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

उत्तरांचल और पूर्वांचल समाज नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा

Neelu Keshari
26 Jun 2024 11:42 AM GMT
उत्तरांचल और पूर्वांचल समाज नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा
x

गाजियाबाद। पुरबिया जन कल्याण परिषद की अध्यक्ष रीता सिंह का कहना है कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। दरअसल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गाजियाबाद में बनाए गए दोनों सांस्कृतिक केंद्रों पूर्वांचल भवन और उत्तरांचल भवन को नगर निगम व्यवसायीकरण करते हुए बोली लगवा कर लीज पर देने काम रहा था। लोक संस्कृतियों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों को धता बताकर, दोनों समाज को नीचा दिखाते हुए नगर निगम द्वारा कुत्सित प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भू माफियाओं से सांठगांठ कर भवनों को लीज पर देने की नीतियों से भ्रष्टाचार की बू आ रही है। गाजियाबाद में निवास कर रहे हम उत्तरांचल और पूर्वांचल समाज के लोग इस अपमान को किसी भी सूरत में सहन नहीं करेंगे। यदि नगर निगम द्वारा सर्वसाधारण की इस टेंडर प्रक्रिया को समाप्त नहीं किया जाता है तो उत्तरांचल और पूर्वांचल समाज नगर निगम के खिलाफ सड़कों पर उतरेगा। दोनों समाज के प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर षड्यंत्रकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग करेगा।

Next Story