Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस को मिले 148 जवान, सभी जिले में होंगे नियुक्ति

Neelu Keshari
25 Jun 2024 12:55 PM GMT
उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस को मिले 148 जवान, सभी जिले में होंगे नियुक्ति
x

गाजियाबाद। 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के प्रांगण में प्रशिक्षण प्राप्त कर उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस को 148 जवान मिले हैं। यह सभी जवान प्रदेश की विभिन्न जिलों में नियुक्त होंगे। इन जवानों का प्रशिक्षण दिसंबर 2023 से वाहिनी में चल रहा था। छह महीने की आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आज भव्य दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह मुख्य अतिथि जिला अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता एवं सेनानायक शालिनी आईपीएस, 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के निकट पर्यवेक्षण में सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का मान सम्मान ग्रहण किया गया और परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने आंतरिक, बाह्य एवं परेड कमांडरों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

चे०नं० 159 रोहित कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम, चे०नं० 99 बादल को आन्तरिक विषय, चे०नं० 02 अजीत सिंह को बाह्य विषय में प्रथम खिताब प्राप्त किया। चे०नं0 185 उज्जवल तोमर प्रथम परेड कमाण्डर, चे०नं० 107 मयंक पचौरी एवं चे०न० 77 चेतना तृतीय परेड कमाण्डर द्वारा भव्य दीक्षांत परेड का संचालन किया गया। समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि ने रिकूट आरक्षियों को पद और गरिमा की शपथ दिलाई। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

दीक्षांत परेड समारोह में सेनानायक 44 वीं वाहिनी पीएसी मेरठ सचेन्द्र पटेल (आईपीएस), उपसेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर विनित भटनागर, उपसेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद अल्का धर्मराज सिंह, सहायक सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर अनिल कुमार यादव और सौदान सिंह, सहायक सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद जगवीर सिंह चौहान, शिविरपाल रवींद्र कुमार, सूबेदार सैन्य सहायक गौरव कुमार, आरटीसी प्रभारी विजय सिंह, वाहिनी के समस्त अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Story