Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP Weather Alert: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, कई शहरों में छाए बादल; आज से प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार

Abhay updhyay
6 Sep 2023 5:36 AM GMT
UP Weather Alert: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, कई शहरों में छाए बादल; आज से प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार
x

कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज , आगरा, मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी सह‍ित प्रदेश के कई ज‍िलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बादलों के चलते गर्मी से राहत म‍िली है लेक‍िन उमस का असर अभी भी बरकरार है। ऐसे में अगले कुछ घंटों में प्रदेश का मौसम तेजी से बदलने की संभावना है। सितंबर के पहले सप्ताह की चिपचिपी गर्मी से मंगलवार से राहत मिली शुरू हो गई है।

दिनभर बादलों की आवाजाही और कुछ जगहों पर हुई बूंदाबांदी से राजधानी समेत प्रदेश की कई हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह भर प्रदेश भर में अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्य बरसात की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, मानसून ट्रफ इस समय लखनऊ, सतना होते हुए रायपुर होते हुए लो प्रेशर एरिया बनता जा रहा है।

इसके अलावा आंध्र प्रदेश और उड़ीसा तट पर भी निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके कारण अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश भर में कई जगह पर बारिश होगी। बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश के सटे दक्षिणी जिलों में तेज बारिश के लिए चेतावनी है। लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा और आसपास के जिले में हल्की-फुल्की बारिश के आसार हैं। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा दो डिग्री कम होकर 34.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। लखनऊ, बाराबंकी, इटावा, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, बहराइच, झांसी, हमीरपुर, उरई, आगरा समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतर जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सर्वाधिक तापमान आगरा में 36.9 डिग्री और मेरठ में 36.6 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज किए जाने के साथ प्रदेश में सबसे कम तापमान मुरादाबाद में 23.4 डिग्री और नजीबाबाद में 23.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कई हिस्सों में गरज और चमक के साथ भारी बारिश के लिए चेतावनी दर्ज की गई है। लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की से मध्य बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज हो सकता है।

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story