Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP News: राजभर बोले - धैर्य रखिए... जल्दी ही शपथ हो जाएगी..., मंत्री बनाए जाने के सवाल पर दिया जवाब

Abhay updhyay
18 Oct 2023 12:02 PM GMT
UP News: राजभर बोले - धैर्य रखिए... जल्दी ही शपथ हो जाएगी..., मंत्री बनाए जाने के सवाल पर दिया जवाब
x

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के यूपी के मंत्रिमंडल में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होने पर उन्हें मंत्री बनाया जा सकता है। इस संबंध में बुधवार को जब उनसे सवाल किया गया कि आज नवरात्र का चौथा दिन है मंत्री कब बन रहे हैं? तो उन्होंने जवाब दिया कि जल्दी ही शपथ हो जाएगी। विजयादशमी कब है, धैर्य रखिए !

उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में सपा कांग्रेस को हराने के लिए काम कर रही है। सपा भाजपा की बी टीम है। सपा भाजपा को जिताने के लिए ही एमपी में चुनाव लड़ रही है।

हम बीते 20 साल से जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं

कांग्रेस व सपा द्वारा जातीय जनगणना की मांग करने के सवाल राजभर ने कहा कि सुभासपा बीते 20 साल से यही मांग कर रही है। सपा ने मुस्लिमों को नफरत के सिवा कुछ नहीं दिया। मोदी-योगी बिना भेदभाव देश-प्रदेश को सभी नागरिकों को योजनाओं का लाभ दे रहे हैं।

पीडीए... एनडीए में आ गया है

राजभर ने कहा कि यूपी कांग्रेस, बसपा और सपा सब पिट गई हैं। पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक ) एनडीए में आ गया है। अनुप्रिया पटेल, संजय निषाद और केशव प्रसाद मौर्य सब पीडीए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने पुलिस व लेखपाल की भर्ती में मुस्लिमों को हिस्सेदारी नहीं दी। विपक्ष समाजिक न्याय की बात करता है लेकिन जब सरकार बनती है तो सिर्फ परिवार पर ध्यान रहता है। भाजपा ने योजनाएं बनाईं उसका लाभ देने में जाति और धर्म नहीं देखा जाता है। योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। विपक्ष के लोग ईडी और सीबीआई के डर से एकजुट होकर सरकार बनाने में जुटे हैं।

बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर फागू सिंह चौहान सुभासपा में हुए शामिल

बहुजन समाज पार्टी के जोनल कोआर्डिनेटर फागू सिंह चौहान बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने मऊ में पार्टी की सदस्यता ली। इसी तरह अपना दल एस क अनुसूचित प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव अवनीश गौतम भी सुभासपा में शामिल हो गए। राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व मंत्री सैयद शकील और हिंदू महासभा के पंकजनाथ ने भी सुभासपा की सदस्यता ले ली। ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा एनडीए का हिस्सा है। कयास लगाए जा रहे हैं यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार होने पर राजभर को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Abhay updhyay

Abhay updhyay

    Next Story