Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

UP News: यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक

Abhay updhyay
9 Nov 2023 7:21 AM GMT
UP News: यूपी सरकार के पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जताया शोक
x

यूपी सरकार के पूर्व मंत्री व लखनऊ पूर्व से विधायक रहे आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का निधन हो गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आशुतोष टंडन योगी सरकार में मंत्री रह चुके थे।

उनके निधन पर देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, श्री आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था।पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शान्ति!

https://x.com/rajnathsingh/status/1722510072973283582?s=20

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शाम को चौक से टंडन के घर जाएंगे।

Next Story