Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

यूपी सरकार के मंत्री ने गांव में गुजारी रात, लाभार्थी के यहां किया प्रवास, चूल्हे पर बनी रोटी खाई

SaumyaV
13 Feb 2024 8:27 AM GMT
यूपी सरकार के मंत्री ने गांव में गुजारी रात, लाभार्थी के यहां किया प्रवास, चूल्हे पर बनी रोटी खाई
x

यूपी में भाजपा के नेता व मंत्री गांव चलो अभियान के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के घर रात्रि विश्राम कर रहे हैं। इसी के तहत नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने अमेठी के कटरा गांव में एक लाभार्थी के घर रात्रि विश्राम किया।

भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत सोमवार की रात औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने गौरीगंज के कटरा के मजरे शाहगढ़ में रात्रि विश्राम किया। यहां पर उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया। सुबह वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

सोमवार की देर शाम पहुंचे मंत्री ने मंडल शक्ति केंद्र एवं बूथ समिति की सांगठनिक बैठक में शामिल पदाधिकारियों से संगठन को लेकर जानकारी हासिल की। संगठन की मजबूती के साथ पार्टी का जनाधार बढ़ाते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि संगठन ही प्रत्याशी को चुनाव लड़ाता और जिताता हैं। ऐसे में संगठन की मजबूती पर जोर देना चाहिए। इसके बाद उन्होंने गांव चलो अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सीतापति के घर पर रात्रि प्रवास किया।

मंत्री ने यहां पर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठकर भोजन किया। लकड़ी के चूल्हे पर बनी रोटी की मंत्री ने तारीफ की साथ ही सीतापति से योजना को लेकर जानकारी हासिल की।

इसके बाद मंत्री ने सुबह स्थानीय लोगों से संवाद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, सेवा भारती जिलाध्यक्ष उमा शंकर शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम चौहान, रविंद्र पांडेय, अवधेश सिंह, रमाशंकर तिवारी, विपिन और विजय किशोर तिवारी सहित अन्य मौजूद थे।

SaumyaV

SaumyaV

    Next Story