Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा निकालेगी बाइक रैली

Neelu Keshari
7 Aug 2024 9:11 AM GMT
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा निकालेगी बाइक रैली
x

- 12, 13 और 14 अगस्त को प्रदेश के सभी स्मारक सहित शहीद प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी होगा

गाजियाबाद। भाजपा के प्रदेश महामंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा सुभाष यदुवंश ने आज बुधवार को प्रेस वार्ता किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अब पूरे देश का अभियान है। हर घर तिरंगा अभियान को एक वृहद रूप देना है। आगामी 11, 12 और 13 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान को पूरी ताकत के साथ सफल बनाना है। इस अभियान का नेतृत्व युवा मोर्चा द्वारा किया जाएगा और यह अभियान प्रत्येक विधानसभा में होगा। उन्होंने आगे बताया कि 12, 13 और 14 अगस्त को हमें प्रदेश के सभी स्मारक सहित शहीद प्रतिमाओं पर स्वच्छता अभियान चलाकर माल्यार्पण का कार्यक्रम भी करना है। इस अभियान के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली और बाइक रैली निकाली जाएगी।

सुभाष यदुवंश ने कहा कि 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस वह काला दिन है, जब देश को दो टुकड़ों में बांटने का काम कांग्रेस ने किया। भारतीय जनता पार्टी एक विचारधारा पर आधारित पार्टी है और देश सेवा, समाज सेवा और देश के विकास के लिए कार्य करती है। कांग्रेस पार्टी ने देश को हमेशा जाति, धर्म, तुष्टीकरण और वर्ग के आधार तोड़ने का काम किया है। कांग्रेस ने कभी आरक्षण तो कभी संविधान खतरे में है कहकर देश में झूठ फैलाने का काम किया है। भारतीय जनता पार्टी जनता के विकास और विश्वास के लिए कार्य करती है। देश भक्ति, राष्ट्र प्रेम के लिए लोगों में राष्ट्रीयता की भावना को और दृढ़तर करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान चलाया है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक बूथ में पार्टी ने 50 तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रव्यापी अभियान है, 15 अगस्त तक यह कार्यक्रम प्रत्येक ग्राम पंचायत में भी करना है।

Next Story