Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा के नेता ने किया पुराना विजयनगर रामलीला मैदान में पौधारोपण

Neelu Keshari
25 July 2024 8:29 AM GMT
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा के नेता ने किया पुराना विजयनगर रामलीला मैदान में पौधारोपण
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता लेखराज माहौर ने अपने साथियों सहित पुराना विजयनगर रामलीला मैदान में पौधारोपण किया।

इस दौरान लेखराज माहौर ने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पूरे देश में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। विकास एवं पर्यावरण के बीच संतुलन बनाकर प्राकृतिक संसाधनों का दोहन सीमित कर एक से अधिक वृक्ष लगाना ही आने वाली पीढ़ी को सुखद एवं सुरक्षित भविष्य दिया जा सकता है। उन्होंने आग्रह किया कि सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए ताकि आने वाले भविष्य में हम अपने बच्चों को हरा भरा वातावरण प्रदान कर सकें।

इस अवसर पर पूर्व महानगर महामंत्री लेखराज माहौर, मंडल उपाध्यक्ष अजय पाल, गुलजार सिंह, गिरिराज माहौर, भोला माहौर, महेश माहौर आदि उपस्थित रहे।

Next Story