Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने पांच स्थानों पर किया निशुल्क तिरंगा वितरण

Neelu Keshari
14 Aug 2024 8:05 AM GMT
हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा ने पांच स्थानों पर किया निशुल्क तिरंगा वितरण
x

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी के वृहत अभियान हर घर तिरंगा अभियान की गति पार्टी स्तर पर नित नए आयाम तय कर रही है। आम जनता में भी हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने की अलग ही ललक दिखाई पड़ रही है। उसी को देखते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने लोगों के राष्ट्र प्रेम की भावना की कद्र करते हुए पार्टी की नई योजना निशुल्क झंडा वितरण कार्यक्रम का खाका तैयार कर शहर में झंडा वितरण किया।

योजना के स्वरूप निशुल्क तिरंगा वितरण का कार्यक्रम शहर में पांच स्थानों पर किया गया। इन स्थान में से दुर्गा भाभी चौक नवयुग मार्केट में निशुल्क झंडा वितरण केंद्र का उद्घाटन भाजपा महाराज अध्यक्ष संजीव शर्मा ने किया। सम्राट चौक विजयनगर में निशुल्क झंडा वितरण का उद्घाटन पूर्व महापौर आशु वर्मा द्वारा, हरी मंदिर चौक गांधीनगर में झंडा वितरण केंद्र का उद्घाटन सांसद अतुल गर्ग द्वारा, राजनगर सेक्टर 10 चौराहा पर झंडा वितरण केंद्र का उद्घाटन विधायक अजीत पाल त्यागी द्वारा और उनके साथ-साथ अटल चौक नंदग्राम में निशुल्क झंडा वितरण केंद्र का उद्घाटन पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप द्वारा सुबह 11:00 बजे किया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया हर घर तिरंगा अभियान का लक्ष्य घर-घर तिरंगा लहराना है उसी के उद्देश्य से वृहत स्तर पर भाजपा नेतृत्व ने निशुल्क झंडा वितरण का कार्य कार्यकर्ताओं के साथ पूरे जोर शोर से किया।

Next Story