Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

अनियंत्रित कार रिक्शा में टक्कर मारकर मकान में घुसी, पांच घायल

Neelu Keshari
30 April 2024 11:07 AM GMT
अनियंत्रित कार रिक्शा में टक्कर मारकर मकान में घुसी, पांच घायल
x

-तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रिक्शा में मारी टक्कर

नोएडा। कार सवार एक युवक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक रिक्शा में टक्कर मार दी जिसके कारण कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के मकान से टकरा गई। इस वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए हैं, जिसमें रिक्शा चालक उसमें सवार दो महिलाएं और कार सवार 2 युवक शामिल हैं। इसके बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना सेक्टर- 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह गौरव शर्मा और आदित्य एक कार में सवार होकर जा रहे थे। कार चालक तेजी और लापरवाही से वाहन चला रहा था। उसने एक रिक्शा में टक्कर मार दिया। रिक्शा में सवार दो महिलाएं और रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। कार अनियंत्रित होकर सेक्टर 55 के एक मकान से जा टकराई। जिसकी वजह से मकान की दीवार और रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार दोनों घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Next Story