Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

22 दिसंबर को त्यागी युवक युवती विवाह परिचय सम्मेलन, कार्यालय का उद्घाटन

Neeraj Jha
12 Aug 2024 9:29 AM GMT
22 दिसंबर को त्यागी युवक युवती विवाह परिचय सम्मेलन, कार्यालय का उद्घाटन
x


गाजियाबाद। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद 22 दिसंबर को त्यागी युवक युवती विवाह परिचय सम्मेलन करने जा रही है। इसके लिए कार्यालय का आज उद्घाटन किया गया। कार्यालय मेरठ रोड पर रेपिड ट्रेन के पीलर नंबर 572 के सामने बनाया गया है। इस अवसर पर विधायक अजीत पाल त्यागी, बाबा विद्यानंद त्यागी करनाल, तेजिंदरपाल त्यागी, आसाराम त्यागी, जिलाध्यक्ष सुरेश चंद त्यागी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी इस विवाह परिचय सम्मेलन के विषय में संक्षेप में बताया कि इसकी आज के समय क्यों जरूरत महसूस हो रही है।

पुनीत त्यागी ने बताया कि संयुक्त परिवारों का विघटन और शहरीकरण भागम भाग जिंदगी यह ऐसे कुछ बिंदु है जिनके कारण विवाह परिचय सम्मेलन करने की जरूरत पड़ रही है। महामंत्री अरुण त्यागी प्रेम दात त्यागी संजय त्यागी बहेड़ी,रामकिशन त्यागी, पवन त्यागी, बांदीपुर सेवाराम त्यागी, राजीव त्यागी जुलड़ा, सेक्टर 23 इकाई अध्यक्ष नीरज त्यागी, महल वाला मास्टर ब्रह्म दात त्यागी, मांगेराम त्यागी, भट्टे वाले ,अजय त्यागी, सुधीर त्यागी डिडौली, अनिल त्यागी भदौली, सेवाराम त्यागी, अतराडा मुरादनगर के अध्यक्ष राज्यपाल त्यागी भूषण त्यागी, सुरेश त्यागी बड़ागांव, अध्यक्ष मुकेश त्यागी, गोविंदपुरम अध्यक्ष शिवकुमार त्यागी नंद ग्राम अध्यक्ष,मौजूद रहे।

Next Story