Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

दो सगे भाइयों ने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर किया छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी

Neelu Keshari
5 Jun 2024 10:21 AM GMT
दो सगे भाइयों ने पड़ोस में रहने वाली महिला के घर में घुसकर किया छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की दी धमकी
x

सोनू सिंह

गाजियाबाद। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला ने पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने, कपड़े फाड़ने और विरोध करने पर मारपीट करते हुए परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले दो सगे भाइयों सिराज और नजरू ने उनके साथ घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता ने बताया कि वह दोनों उस पर काफी समय से गलत नजर रखते हैं और कई बार गलत काम करने की नियत से उसके घर में घुस गए हैं। आरोपी कहते हैं कि उनकी बात नहीं मानी तो वह उसे उसके पति व उसके बेटे को जान से मार देंगे। विरोध के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और लगातार गंदे-गंदे इशारे करते हैं।

आरोपी 20 मई को भी उनके घर में रात के समय साढ़े दस बजे घुस गए और गलत इरादों से उसके कपड़े फाड़ दिये। इस दौरान पीड़िता के पति के आने पर बड़ी घटना होने से बच गई। आरोपियों ने इस दौरान उसके पति के साथ मारपीट की और धमकी दी। पीड़िता ने आरोपियों से जान माल का खतरा जताया है। साहिबाबाद पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Next Story