Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन निगम भी तैयार, सुरक्षाबलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाएगी 7000 बसें

Neelu Keshari
10 April 2024 6:24 AM GMT
लोकसभा चुनाव के लिए परिवहन निगम भी तैयार, सुरक्षाबलों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाएगी 7000 बसें
x

उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने वाले है। इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से भी तैयारियां की गई है। परिवहन निगम मतदान केंद्रों तक सुरक्षाबलों को पहुंचाने के लिए 7000 से अधिक बसों को तैयार कर रहा है। आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार ने परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को भेजे पत्र में सुरक्षा बलों को मतदान स्थल तक पहुंचाने के लिए 7,051 बसें उपलब्ध कराने की अपील की थी।

आईजी कानून-व्यवस्था एलआर कुमार ने अपने पत्र में कहा है कि पहले चरण के लिए 608, दूसरे चरण के लिए 657, तीसरे चरण के लिए 901, चौथे चरण के लिए 1235, पांचवें चरण के लिए 1249, छठे चरण के लिए 1265 और सातवें चरण के लिए 1136 बसें उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि पुलिस बल के साथ जो बस एक बार रवाना होगी। वही बस अगले चरणों में भी उसी पुलिस बल के साथ मूल जिले में वापसी तक बनी रहेगी। इसके अलावा ब्रेकडाउन के चलते 10 प्रतिशत रिजर्व वाहनों की भी आवश्यकता होगी। प्रति बस 45 जवानों के बैठने की व्यवस्था के लिए 52 सीटर बसें उपलब्ध कराने के लिए भी कहा है।

Next Story