Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

हुक्का बार चलाने वाले मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार

Tripada Dwivedi
25 May 2024 12:30 PM GMT
हुक्का बार चलाने वाले मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने हुक्का बार चला रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तीनों आरोपी अवैध तरीके से हुक्का बार चला रहे थे। हुक्का बार पूर्णतया प्रतिबंधित है। पकड़े गए आरोपियों में से एक हुक्का बार मैनेजर है जबकि हुक्का बार संचालक मौका देखकर फरार होने में कामयाब रहा।

इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मेवाड़ कालेज के सामने प्लॉट में बनी बिल्डिंग के प्रथम तल पर अवैध रुप से हुक्का बार संचालित है। तत्काल इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मैनेजर सहित तीन अभियुक्त गौरव कुमार मैनेजर पुत्र अब्बल कुमार उम्र 20 वर्ष व अंश तिवारी पुत्र बजरंग बली उम्र 19 वर्ष तीसरा विशाल पुत्र संजय उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। तीनों ग्राम अर्थला थाना साहिबाबाद गाजियाबाद के निवासी है। जिनके कब्जे से दो हुक्का, दो हुक्का की पाइप व दो हुक्का की प्लेट बरामद हुए। अभियुक्तगण उपरोक्त के विरुध्द सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस पूछताछ में बताया कि विशाल यादव हुक्का बार को चलाता है। जो मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। ये पिछले 6 महीने से हुक्का बार संचालित कर रहे थे।

Next Story