Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

चोरों ने ई रिक्शा चोरी किया, चोर सीसीटीवी में कैद हुए

Sonali Chauhan
7 May 2024 7:30 AM GMT
चोरों ने ई रिक्शा चोरी किया, चोर सीसीटीवी में कैद हुए
x


लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के सेवा धाम इलाके का मामला

गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना लोनी बॉर्डर के सेवा धाम इलाके में चोरों ने एक ई रिक्शा चोरी कर लिया। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सेवा धाम चौकी क्षेत्र कृष्णा विहार फेस 1 गणपति मैरिज होम के पास एक मजदूर ने अपना ई-रिक्शा खड़ा किया था। चोरों ने उनके एक ई रिक्शा को चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सेवा धाम पुलिस चौकी में कर दी। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो, चोर कमरे में कैद हुए हैं। उन्होंने चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही हैं। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story