Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए विभागों में पूर्व सैनिकों की तैनाती के लिए 26 जुलाई को भरेंगे हुंकार

Neelu Keshari
29 May 2024 12:08 PM GMT
भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए विभागों में पूर्व सैनिकों की तैनाती के लिए 26 जुलाई को भरेंगे हुंकार
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए विभागों में पूर्व सैनिकों की तैनाती के लिए 26 जुलाई को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की ओर से देश भर में राज्य स्तर और जिला स्तर पर सभी महिला बैंक की ओर से आवाज उठाई जाएगी। राष्ट्रीय सैनिक संस्था की महिला प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष कर्नल डीपीएस त्यागी ने कहा कि भारत में वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या भ्रष्टाचार की है जिसे एक आपदा कहा जा सकता है। इस आपदा को पूर्ण सैनिक नियंत्रण में ला सकते हैं। उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को राष्ट्रीय सैनिक संस्था की देशभर में की राज्य स्तर पर और जिला स्तर पर सभी महिला बैंक की इकाइयां एक साथ आवाज उठाएंगे कि भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए पूर्व सैनिकों को प्रत्येक विभाग में तैनात किया जाए। इसके लिए प्रेस कांफ्रेंस और सेमिनार आयोजित की जाएगी और सरकार को ज्ञापन देगी कि भ्रष्टाचार जैसे आपदा को नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक विभाग में एक पूर्व सैनिक को नियुक्त किया जाए।

इस बैठक में राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष मधु सिंह, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सुनंद सिंह, अरुणाचल के प्रदेश अध्यक्ष बेरी मेरी, पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रत्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष सुमन त्यागी, छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला नायक, महाराष्ट्र की प्रदेश अध्यक्ष लता वघेरे, पंजाब के अध्यक्ष अर्चना ठाकुर, दिल्ली की प्रदेश अध्यक्ष उर्वशी वालिया और संयोजक प्रोफेसर कविता यादव, हरियाणा के प्रदेश संयोजक प्रभाव मेहता, कर्नाटक की प्रदेश अध्यक्ष नवीन श्रीधर, डॉ. रिचा भदोरिया, अंशु त्यागी, जयंती बनर्जी, डॉ. नीलम गुप्ता, सुंदरमाती पटेल सहित अन्य महिला अध्यक्ष ने हिस्सा लिया।

Next Story