Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

दो पक्षों में जमकर चले लाठी- डंडे और पथराव, पांच पर मुकदमा दर्ज

Tripada Dwivedi
8 Sep 2024 7:57 AM GMT
दो पक्षों में जमकर चले लाठी- डंडे और पथराव, पांच पर मुकदमा दर्ज
x

- इस घटना में कई लोग हुए घायल

- पुलिस वीडियो के आधार पर पहचान कर करेगी कार्रवाई

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के सेवा नगर इलाके में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे और पथराव हो गया। कई लोग घायल हो गए। इसकी सूचना वहां खड़े लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को हिरासत में लेकर मामले को शांत कराया। इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दो पक्षों में पुराने विवाद को लेकर चले लाठी डंडे

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि सेवानगर इलाके में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। उन्होंने बताया धनवीर यादव और वीरेंद्र यादव, दो पक्षों में विवाद में लाठी- डंडे चले और पथराव हो गया। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। उसी के चलते महिला और पुरुष सभी एक- दूसरे के पीछे लाठी - डंडे लेकर पड़ गए। इस विवाद में चार लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों के बीच हुए संघर्ष का एक वीडियो प्रकाश में आया है। पुलिस वीडियो के आधार पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Next Story