Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

नेहरू नगर में सड़क किनारे गोली लगी हुई एक व्यक्ति की बॉडी मिलने से मचा हड़कंप, शव के हाथ में था पिस्टल और मोबाइल

Neelu Keshari
24 Sep 2024 8:54 AM GMT
नेहरू नगर में सड़क किनारे गोली लगी हुई एक व्यक्ति की बॉडी मिलने से मचा हड़कंप, शव के हाथ में था पिस्टल और मोबाइल
x

मोहसिन खान

गाजियाबाद। थाना सिहानी गेट क्षेत्र के नेहरू नगर में मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक व्यक्ति की गोली लगी हुई बॉडी पड़ी हुई थी। उसके हाथ में पिस्टल और मोबाइल रखा हुआ था। मामले में पुलिस को सुसाइड तो स्थानीय लोगों को हत्या का शक है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, नेहरू नगर बी ब्लॉक के गेट नंबर 2 के पास मंगलवार सुबह को एक व्यक्ति में गोली लगी हुई बॉडी पड़ी हुई थी। बॉडी को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। वहां पर काफी लोग जमा हो गए। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान नहीं हो पायी। मृतक व्यक्ति के हाथ में पिस्टल और मोबाइल मिला है। मृतक व्यक्ति के हाथ पर ऋषभ नाम का टैटू बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि यह सुसाइड हो सकता है।

थाना सहानी गेट प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को सुबह 6:30 बजे एक व्यक्ति के होने की सूचना मिली थी। मोबाइल ऑन हो गया है। पहचान जल्दी हो जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल पाएगा। आसपास के लोगों का कहना है हत्या हो सकती है। व्यक्ति के हाथ में पिस्टल कैसे रह सकता है। हो सकता है किसी ने हत्या करके यहां पर बॉडी को डंप किया होगा। पुलिस आसपास में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है जिससे कि व्यक्ति के मौत के कारण का पता चल सके।

Next Story