Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में दो लड़कियों के शव पेड़ में लटके मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Neelu Keshari
27 Aug 2024 8:30 AM GMT
फर्रुखाबाद में दो लड़कियों के शव पेड़ में लटके मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
x

फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश। फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज के भगौतीपुर गांव में आज मंगलवार को दो लड़कियों के शव पेड़ से लटके मिले। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि लड़कियों ने खुद ही फांसी लगाई है।

इस मामले में जानकारी देते हुए फर्रुखाबाद SP आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आज कायमगंज के भगौतीपुर गांव से सूचना मिली कि दो लड़कियां (18 और 15 साल की) पेड़ पर लटकी हुई पाई गईं। पुलिस वहां पहुंची। पता चला कि दोनों सहेलियां थीं। दोनों ने एक ही दुपट्टे में फांसी लगाई थी। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा था कि लड़कियों ने खुद ही फांसी लगाई है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद चीजें साफ हो जाएंगी। हमने मौके से एक फोन और सिम बरामद किया है। परिवार की ओर से मामला दर्ज कराया गया है, जांच की जा रही है कि आखिर यह घटना क्यों हुई।

मृतक युवतियों के परिजनों ने दोनों की हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी के त्योहार पर दोनों युवती कल मंदिर पर गईं थीं। देर रात तक न लौटने पर परिजनों ने बुआ के घर रुकने की आशंका जताई थी। सुबह ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली। वहीं इस घटना पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। रिपोर्ट के आधार पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। घटना घटित हो गई उस घटना पर सरकार संज्ञान लेकर कार्रवाई में लगी है।

Next Story