Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

राशन की लाइन में हुई धक्का मुक्की, फिर हुए झगड़े में युवक का सिर ईंट मार कर फोड़ा

Tripada Dwivedi
15 July 2024 11:17 AM GMT
राशन की लाइन में हुई धक्का मुक्की, फिर हुए झगड़े में युवक का सिर ईंट मार कर फोड़ा
x

दिनेश माथुर (सिटीजन रिपोर्टर)

-ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के सुधीर एंक्लेव राम पार्क एक्सटेंशन कालोनी का मामला

गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के सुधीर एंक्लेव राम पार्क कॉलोनी में राशन की लाइन में खड़े हुए युवक ने धक्का लगने पर यतेंद्र सिंह पर ईंट से हमला कर दिया। ईंट लगने से युवक घायल हो गया। उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बाद में अस्पताल से छूट्टी मिल गई। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

सुधीर एंक्लेव राम पार्क एक्सटेंशन में यतेंद्र सिह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को वह सुबह राशन लेने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। लाइन में और भी लोग राशन लेने के लिए लाइन में खडे हुए थे। लाइन में धक्का मुक्की हो गई। धक्का मुक्की के चलते उनके पीछे खड़ा एक युवक गिर गया। युवक ने समझा कि यतेंद्र सिंह ने धक्का दिया। इस बात पर दोनों में बहस हो गई। युवक ने यतेंद्र सिंह के सिर पर ईंट से वार कर दी। ईंट लगने से वह खून से लथपथ हो गया। आरोपी युवक ने जान से मारने की धमकी दी थी। लोनी एसीपी सूर्यबली मोर्य ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story