Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

आजाद भारत में पंडित नेहरू से बड़ा नेता कोई नहीं - विजय चौधरी

Neeraj Jha
27 May 2024 7:18 AM GMT
आजाद भारत में पंडित नेहरू से बड़ा नेता कोई नहीं - विजय चौधरी
x


देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई

गाजियाबाद। आज महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय घंटाघर , गाजियाबाद पर महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय चौधरी के नेतृत्व में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज सहित दर्जनों कांग्रेसी नेताओ ने स्वर्गीय पंडित जवारलाल नेहरू जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी जी ने विचारगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद भारत को मजबूत भारत बनाने का काम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया। पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जितना सम्मान और अहमियत कांग्रेस के नेताओ को देते थे उतना ही सम्मान वो विपक्ष के नेताओ को देते थे लेकिन अफसोस है कि आज की सरकार विपक्ष के नेताओ के विषय में गलत भाषा का प्रयोग कर उन्हें सरकारी एजंसियों के माध्यम से दबाना चाहती है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रदेश सचिव नसीम खान , ओबीसी जिलाध्यक्ष विजय पाल चौधरी पीसीसी सदस्य , कांग्रेस नेता त्रिलोक सिंह,पूर्व पार्षद प्रत्यासी पीसीसी सदस्य राजा राम भारती , कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव मुहम्मद हनीफ चीनी , वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूराम शर्मा , कांग्रेस नेता आशिफ सिद्दीकी , NSUI जिलाध्यक्ष सलमान मंसूरी , साहिबाबाद युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिल अब्बासी , इस्माइल खान, कुलभूषण मोनू, जिला nsui उपाध्यक्ष निखिल पाल, आदि शामिल थे।

Next Story