Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

खोड़ा की 12 लाख आबादी में कहीं कोई एंबुलेंस की सुविधा नहीं

Neelu Keshari
18 Sep 2024 12:50 PM GMT
खोड़ा की 12 लाख आबादी में कहीं कोई एंबुलेंस की सुविधा नहीं
x

- आजादी के 75 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं खोड़ा के लोग

- एंबुलेंस सेवा न होने के कारण खोड़ा में कई लोगों की हो चुकी है मौत

गाजियाबाद। खोड़ा रेजिडेंट एसोसिएशन (केआरए) के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों बाद भी खोड़ा मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहा है। उन्होंने बताया कि खोड़ा की 12 लाख आबादी में कोई एंबुलेंस की सुविधा नहीं है। उन्होंने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को होती है और उन महिलाओं को जो गर्भवती होती है, खासकर जब प्रसूति पीड़ा के दौरान।

उन्होंने बताया कि एंबुलेंस सेवा न होने के कारण खोड़ा में कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उसके बावजूद भी प्रशासन ने खोड़ा नगर पालिका की जनता के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं की लेकिन इस बात को जानकर भी प्रशासन आंख और कान दोनों बंद करके बैठा हुआ है। उन्होंने बताया कि खोड़ा में कई लोग हार्ट के पेशेंट है, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है कि वह ऑटो या गाड़ी किराए पर करके हॉस्पिटल जा सके, लेकिन सब कुछ जानकार भी प्रशासन अनजान बना रहता है। उन्होंने कहा कि अगर खोड़ा से बाहर मयूर विहार क्षेत्र में हॉस्पिटल डिस्पेंसरी जैसी सुविधा नहीं होती तो शायद खोड़ा की जनता का भगवान ही मालिक होता।

केआरए के अध्यक्ष दीपक जोशी ने बताया इस समस्या को देखते हुए जल्द केआरए जनता के सहयोग से खोड़ा में एक एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी, जो निशुल्क रहेगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जनता से भी अपील भी की है। इस कार्य में समस्त जनता सहयोग करें जिससे इस सेवा को सुचारू रूप से चलाया जा सके, ओर आम जनता को उसका लाभ मिल सके।

Next Story