Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

संस्था 'शिक्षा से शिखर तक' ने बच्चों को पठन-पाठन और खाद्य सामग्री वितरित की

Neelu Keshari
5 Sep 2024 12:54 PM GMT
संस्था शिक्षा से शिखर तक ने बच्चों को पठन-पाठन और खाद्य सामग्री वितरित की
x

-बम-बम बोल गाने के साथ सभी बच्चे खूब थिरके

गाजियाबाद। संस्था शिक्षा से शिखर तक एनजीओ द्वारा सेक्टर 2 बी वसुंधरा गाजियाबाद में शिक्षक दिवस केटरपिलर कैफे प्री स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने प्रधानाचार्य ईशा विल्कु कक्कर के साथ धूमधाम से मनाया।

संस्था की अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी ने जानकारी दी कि उनकी संस्था आर्थिक रूप से असक्षम बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समाज के बीच सेतु का कार्य कर रही है। इस अवसर पर शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है और इसके महत्त्व को समझाया गया। सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। साथ ही हिंदी इंग्लिश कविताओं द्वारा बच्चों का खूब मनोरंजन हुआ। वहीं बम-बम बोल गाने के साथ सभी बच्चे खूब थिरके। इस अवसर पर प्ले स्कूल ने बच्चों को पठन-पाठन और खाद्य सामग्री भी वितरित की।

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष रजनी ढौंडियाल जोशी, नीतू कुंडलियां, प्रतिमा सक्सेना, प्रियंका यादव, पारुल, मोनिका पोखरियाल, रेनू जैन, अनिता सिंह, ज्योति आदि अध्यापक और संस्था सदस्य उपस्थित रहे।

Next Story