Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की जमकर धुनाई

Neeraj Jha
1 April 2024 10:15 AM GMT
नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ करने वाले मनचले की जमकर धुनाई
x

गाजियाबाद। घर के बाहर घूम रही नाबालिग किशोरी को अकेला देखकर एक मनचले ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। किशोरी के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने किशोर को मौके पर पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। इस पिटाई के बाद मनचला युवक भी घायल हो गया। मुरादनगर पुलिस ने किशोरी के माता पिता को हिरासत में ले लिया जिसके बाद किशोरी के पड़ोसी मुरादनगर थाने पहुंचे और हंगामा शुरु कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।

घर पर अकेली थी किशोरी

मुरादनगर की एक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति सपरिवार रहते हैं उनकी 15 वर्षीय पुत्री कक्षा 10 की किशोरी है। वह भी उनके साथ रहती है।

आरोप है कि घर के सदस्य किसी काम के घर के बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनकी नाबालिग पुत्री घर में अकेली थी। उनकी पुत्री घर के बाहर घूम रही थी। इसी बीच एक युवक आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी ने उसका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस पास के लोग एकत्रित हो गए।

लोगों ने की पिटाई

लोगों को एकत्रित होता देख आरोपी वहां से भागने लगा। भाग रहे आरोपी को आसपास के लोगों ने पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने किशोरी के माता पिता को हिरासत में ले लिया। जिससे गुस्साए कॉलोनी निवासियों ने मुरादनगर थाने को घेर लिया और जमकर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस जानबूझकर आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने दंपति को छोड़ दिया और बताया कि आरोपी भी नाबालिग है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Neeraj Jha

Neeraj Jha

    Next Story