Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

महापौर ने अधिकारियों के साथ शहर में तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण

Neelu Keshari
14 Jun 2024 12:58 PM GMT
महापौर ने अधिकारियों के साथ शहर में तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्यों का किया निरीक्षण
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। महापौर सुनीता दयाल ने अधिकारियों के साथ शहर में तालाबों के सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने देखा कि तालाबों की खुदाई ठीक से की जा रही है और पुरानी सिल्ट (गाद) को पूर्णतया निकाला जा रहा है। साथ ही उन्होंने देखा कि तालाबों का कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है जिसको तेज गति से करने के निर्देश दिए हैं। जिससे मानसून से पहले कार्य पूर्ण हो सके और तालाबों को भरा जा सके। महापौर ने बताया कि निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ बात की गई थी और कुछ तालाबों पर कार्य प्रथम चरण में शुरू किया गया है और कुछ पर दूसरे चरण में होगा।

दरअसल पूर्व में महापौर ने अधिकारियों के साथ शहर में बदहाल हो रहे तालाबों का निरीक्षण किया जिसमें गांव सिखरोड, मेनापुर, रहीसपुर, सदरपर, मोरटा और महरौली के तालाबों को देखा था। इस दौरान उन्होंने पाया कि अधिकांश तालाबों की स्थिति ठीक नही है जिनके सौंदर्यीकरण कराना अति आवश्यक है क्योंकि अधिकांश नई कॉलोनियों में जल निकासी की भी बहुत समस्या है। तालाब में पानी पहुंच नही पाता है और पहुंचता है तो तालाब ओवरफ्लो होकर कॉलोनी में ही जल भराव हो जाता है जिसके चलते लगातार शिकायत भी आ रही थी तभी महापौर ने सहायक अभियंता, अवर अभियंता के साथ निरीक्षण किया था।

इस व्यवस्था को जल्द से जल्द सुचारू करने के लिए नगर आयुक्त सहित अधिकारियों के साथ योजना बनाकर अमृत सरोवर 2.0 के अंतर्गत प्रथम चरण में सदरपुर, मोरटा, नायफल एवं अवंतिका के तालाब का सौंदर्यीकरण करना शुरू किया जिससे जल भराव खत्म हो सके और शहर का भूजल स्तर भी बढ़ाया जा सके।

Next Story