
लोनी, खोड़ा को गाजियाबाद में मिलाकर महानगर निगम बनाने का मामला चढ़ रहा है परवान, सीएम ने भरी हामी !
गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम महानगर निगम बनेगा। इस पर सहमति वाली मुहर लखनऊ में मुख्यमंत्री के साथ हुई मीटिंग में दिखाई दिया है। सूत्र बताते हैं कि खोड़ा नगर पालिका और लोनी नगर पालिका को गाजियाबाद नगर निगम में मिलाकर इसे महानगर निगम बनाने की तैयारी हो रही है। लखनऊ में जब गाजियाबाद के विधायकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्य के साथ बैठक की तो इस प्रस्ताव पर सहमति बन गई।
सूत्र बताते हैं कि बैठक में लोनी नगर पालिका और खोड़ा नगर पलिका को आपस में मिलाने की बात हुई। यहां पर मुख्यमंत्री ने भी सहमति जताई। उन्होंने लोनी में विकास की बात की और नहर की बात उठाकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद नगर निगम और लोनी नगर पालिका परिषद तथा खोड़ा नगर पालिका परिषद को मिलाकर एक संयुक्त नगर निगम बनाया जाए। बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई और कहा कि यदि विकास के नजरिये से ये हो सकता है तो तत्काल इसे लागू होना चाहिए।
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री ने लोनी, खोड़ा को गाजियाबाद में मिलाकर महानगर निगम बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है जिसके लिए धन की आवश्यकता होगी ताकि संयुक्त नगर निगम बने।