Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई पहली बैठक

Neelu Keshari
8 July 2024 12:54 PM GMT
गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की हुई पहली बैठक
x

नेहा सिंह तोमर

गाजियाबाद। गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिला महिला कांग्रेस की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कांग्रेस के महासचिव विजेंद्र यादव ने कहा महिला कांग्रेस वह संगठन है जो संगीता त्यागी के नेतृत्व में प्रतिदिन जनहित के मुद्दों पर आगे बढ़ा रही हैं। संगीता त्यागी ने अपनी पूरी ताकत से कांग्रेस पार्टी का काम किया है।

अंत में कार्यकारिणी की बैठक में महिला जिला अध्यक्ष संगीता त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि महिला कांग्रेस जहां महिलाओं की समस्याओं के लिए संघर्ष करेगी वहीं जनपद में हर वर्ग की समस्याओं के लिए हम आंदोलन करेंगे।

इस अवसर पर सदस्य सुरेंद्र शर्मा, उदयपाल सिंह, राजेंद्र शर्मा, विजय, ज्ञानेंद्र त्यागी, अरविंद त्यागी, सुनीता, अनीता त्यागी, देवकी, सीता देवी, सना खान आदि उपस्थित रहे।

Next Story