Begin typing your search above and press return to search.
State

सर्दी का असर बढ़ा, हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा से मौसम हुआ ठंडा

Nandani Shukla
30 Dec 2024 12:44 PM IST
सर्दी का असर बढ़ा, हल्की बूंदाबांदी और तेज हवा से मौसम हुआ ठंडा
x

-पारा 4 डिग्री लुढ़का

- कोहरा की वजह से में स्कूल बंद ट्रेन फ्लाइट हुई लेट

मोहसिन खान

गाजियाबाद। एनसीआर में हल्की बारिश के बाद हवा की गति बढ़ने से सर्दी बढ़ गई है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं ने ठंड को और तेज कर दिया है। कोहरे का भी सितम जारी है, और कोहरा छाया हुआ है, जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई है। ठंड के कारण गाजियाबाद और मेरठ में 8वीं कक्षा तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

कोहरे की वजह से रविवार को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर 23 ट्रेनें 6 घंटे तक लेट आईं। इसके अलावा, वाराणसी-लखनऊ आने वाली कई फ्लाइट्स भी देरी से आईं।

मौसम विभाग का कहना है कि पछुआ हवाएं चलने लगी हैं। अगले 3 से 4 दिनों तक पूरे प्रदेश में घने कोहरे और सर्द हवाओं का दौर जारी रहेगा। अगले 48 घंटों में तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। 24 घंटे में अधिकतम तापमान 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरा है। वातावरण में नमी बढ़कर 96 प्रतिशत हो गई है। कल बुलंदशहर सबसे ठंडा जिला रहा, जहां का तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया।

लखनऊ के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि उत्तरी पछुआ हवाओं के प्रभाव से अगले 72 घंटे में रात के तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। सुबह कोहरा छाया रहेगा, जबकि दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। इसके कारण तापमान में और गिरावट आएगी और गलन बढ़ेगी।

कोल्ड वेव के आसार नहीं

मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल शीतलहर के आसार नहीं हैं। एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है, लेकिन इसका अधिक असर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में नजर नहीं आएगा।

इन ट्रेनों पर रही कोहरे की मार:

  • 22805 भुवनेश्वर आनंद विहार साप्ताहिक एक्सप्रेस: 6 घंटे लेट
  • 02576 गोरखपुर हैदराबाद स्पेशल: 5 घंटे लेट
  • 14005 लिछवी एक्सप्रेस: 2 घंटे लेट
  • 02563 बरौनी नई दिल्ली स्पेशल: 3 घंटे लेट
  • 02569 दरभंगा नई दिल्ली स्पेशल: 4 घंटे लेट
  • 20818 भुवनेश्वर नई दिल्ली एक्सप्रेस: 3.30 घंटे लेट
  • 18428 आनंद विहार पुरी एक्सप्रेस: 3 घंटे लेट
  • 05220 आनंद विहार मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस: 5:30 घंटे लेट
  • 09526 नाहरगुल हापा स्पेशल: 4 घंटे लेट
  • 03094 नई दिल्ली पटना स्पेशल: 5:30 घंटे लेट
Next Story