Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर भंडारे की सामग्री को अमरनाथ भेजा

Neelu Keshari
6 Jun 2024 10:30 AM GMT
उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर भंडारे की सामग्री को अमरनाथ भेजा
x

रेनू (सिटीजन रिपोर्टर)

गाजियाबाद। अमरनाथ युवा मंडल की गाजियाबाद इकाई की ओर से हर साल की तरह इस बार भी बालटाल और बुराड़ी मार्ग पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। भंडारे के सभी सामग्री को बुधवार को दिल्ली गेट से रवाना किया गया। यह सामग्री बाबा अमरनाथ के यात्रियों के लिए दी गई।

यह सामग्री पहले करनाल पहुंचेगी फिर करनाल से सीधा बालटाल अमरनाथ पहुंचेगी। भंडारे की सामग्री से भरी वाहन को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष संदीप बंसल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, गौरवगढ़, जिला प्रशासन प्रधान अमरनाथ, युवा मंडल गाजियाबाद अनिल गर्ग, हर्षित गर्ग और ईशान गर्ग मौजूद रहे।

Next Story