Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Neelu Keshari
20 Sep 2024 11:14 AM GMT
पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
x

गाजियाबाद। थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने दुष्कर्म में फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक ने पड़ोस की लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए थे।

19 सितंबर को थाना ट्रोनिका सिटी पर वादिया द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें अभियुक्त द्वारा वादिया की पुत्री के साथ बहला-फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर देना व गर्भवती होने पर डॉक्टर से गर्भ की सफाई करने की शिकायत दी। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। इसके बाद थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम ने 19 सितंबर को आरोपी को उसके घर प्रगति विहार पावी सादकपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय गौरव कुमार शर्मा के रूप में हुई है।

आरोपी ने पूछने पर बताया कि मेरे पड़ोस में रहने वाली लड़की से मेरी जान-पहचान हो गई थी। 16 जुलाई को शाम के समय करीब 5.30 बजे मौका पाकर मैंने शादी की बात कहकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये थे और गर्भवती होने पर डॉक्टर की मदद से उसके गर्भ की सफाई करवा दी थी।

Next Story