Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

महज 100 रुपये के लिए ईंट से वार कर दोस्तों ने की थी तरुण की हत्या

Neelu Keshari
9 Sep 2024 11:10 AM GMT
महज 100 रुपये के लिए ईंट से वार कर दोस्तों ने की थी तरुण की हत्या
x

- युवक की सौ रुपए के चक्कर में हुई थी हत्या

मोहसिन खान

गाजियाबाद। बॉर्डर थाना क्षेत्र की हनुमान वाटिका कॉलोनी में एक खंडहर में मिले तरुण शव के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों दोस्तों ने तरुण के सिर में ईंट से वार कर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत पेश कर जेल भेज दिया है।

एक सप्ताह पूर्व तरुण घर से निकला था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। काफी तलाश करने के बाद भी परिजनों को वह नहीं मिला। उसका शव कॉलोनी में ही बने खंडहर में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके चेहरे और सर पर चोट के निशान मिले थे। जिसके बाद स्पष्ट हो गया था कि तरुण की हत्या की गई है। तभी से पुलिस हत्या आरोपियों की तलाश कर रही थी। संदेह के आधार पर सोमवार को पुलिस ने तरुण के दो दोस्त अजय और ईशू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की तो पहले तो वह हत्या करने की बात से इनकार करने लगे। दोनों को अलग-अलग बिठाकर क्रॉस प्रश्न किए गए तो उनके जवाब में भिन्नता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाई तो दोनों दोस्तों ने हत्या करने की बात कबूल की।

आरोपियों ने बताया कि वह नशा कर रहे थे। इस दौरान तरुण ने 100 रुपये के लेनदेन के विवाद में गाली-गलौज कर दी। जिसके बाद उन्होंने तरुण की सर पर ईंट मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। उन्होंने शव को खंडहर में फेंक दिया। पुलिस का कहना है की दोनों आरोपियों को शिव वाटिका कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है।

Next Story