Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

तीसरी बार मोदी सरकार और गाजियाबाद लोकसभा से अतुल गर्ग की प्रदेश में दूसरी बड़ी जीत हासिल करने की खुशी में बांटी मिठाई

Neelu Keshari
7 Jun 2024 11:13 AM GMT
तीसरी बार मोदी सरकार और गाजियाबाद लोकसभा से अतुल गर्ग की प्रदेश में दूसरी बड़ी जीत हासिल करने की खुशी में बांटी मिठाई
x

गाजियाबाद। भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने नेहरू नगर स्थित मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं के संग भाजपा की जीत की खुशी में 'धन्यवाद गाजियाबाद' 'धन्यवाद भारत' के उद्घोष के साथ जश्न मनाया। तीसरी बार मोदी सरकार और गाजियाबाद लोकसभा से अतुल गर्ग द्वारा प्रदेश की दूसरी बड़ी जीत हासिल करने की खुशी में मिठाई बांटकर, ढोल नगाड़े के साथ आतिशबाजी की।

संजीव शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की विजय के सफल आयोजन के लिए चुनाव आयोग की पूरी टीम, संगठन की समस्त इकाइयों का आभार करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार फिर से मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प आगे बढ़ेगा। एनडीए की सरकार अपने लक्ष्यों की पूर्ति करेगी। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम में जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीसरी बार पीएम बनने वाले पहले नेता पीएम मोदी होंगे। उन्होंने कहा कि तीसरी बार एनडीए की सरकार बनना मतलब देशवासियों ने भाजपा पर, एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। यह विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है। यह विकसित भारत के प्रण की जीत है। यह सबका साथ, सबका विकास के मंत्र की जीत है। यह 140 करोड़ भारतीयों की जीत है।

इस अवसर पर अशोक गोयल, अनिल स्वामी, राजीव त्यागी, पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, संदीप त्यागी, राजीव त्यागी, सरदार एसपी सिंह,प्रदीप चौधरी, अतुल जैन, ओपी अग्रवाल, बी एल गौतम धीरज शर्मा प्रीति चंद्रा, उदिता त्यागी, जमालुद्दीन अल्वी, रुचि गर्ग, रनिता सिंह, भक्ति सिंह, रेणु चंदेला, सुमन सिंह, किरन सिंह, वीरेन्द्र सारस्वत, सुशील गौतम, संजीव चौधरी, कविता सिरोही, प्रतीक माथुर, कामेश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।

Next Story