Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस

Neelu Keshari
29 Aug 2024 12:27 PM GMT
स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद ने राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस
x

गाजियाबाद। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ संगीत विभाग की ओर से "चक दे इंडिया" की सुंदर प्रस्तुति के साथ किया गया।

इसके बाद मुख्य अतिथि सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह, हवलदार सुशील यादव, रामचंद्र सहित विद्यालय के प्रबंधक केशव गुप्ता, अध्यक्ष कैलाश राघव, विद्यालय के प्राचार्य जगदीश रघुवंशी, उपप्रधनाचार्या रमा शर्मा और खेल विभाग के अध्यक्ष रामकुमार त्यागी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में विद्यालय के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अतिथियों का मन मोह लिया। कबड्डी वॉलीबॉल, कुश्ती, जूडो शूटिंग, शतरंज सहित विभिन्न खेलों में प्रतिभा का प्रदर्शन कर खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन रामकुमार त्यागी ने किया।

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने कहा कि ध्यानचंद जी का जीवन खेल एवं देश के लिए समर्पित था। वे सच्चे अर्थों में सही खिलाड़ी थे। उन्होंने कड़ी मेहनत और कलात्मक हॉकी के माध्यम से भारत को लगातार तीन बार ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक दिलवाया। वे सच्चे राष्ट्र भक्त थे तथा खिलाड़ियों के आदर्श है। वर्तमान समय में भारत सरकार ने उनकी याद को स्मृति के रूप में संजोने के लिए के लिए मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की है। यह हम सब के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को प्रसाद वितरण किया।

Next Story