Begin typing your search above and press return to search.
उत्तर प्रदेश

तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार भाई बहन को मारी टक्कर, दोनों घायल

Neelu Keshari
3 April 2024 12:08 PM GMT
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार भाई बहन को मारी टक्कर, दोनों घायल
x

गाजियाबाद। गाजियाबाद के दिल्ली मार्ग हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार भाई बहन को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल होकर बेहोश हो गए। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस इस मामले में मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

दिल्ली के कल्यानपुरी इलाके में आकाश परिवार के साथ रहता है। उन्होंने बताया कि स्कूटी से वह रात के समय अपने घर जा रहा था। स्कूटी पर उनकी बहन बैठी थी। खोड़ा हाईवे दिल्ली मार्ग पर पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार सवार ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर मारकर कार सवार मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से दोनों चोटिल हो गए थे और दोनों बेहोश हो गए थे। टक्कर लगने पर आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ समय बाद आकाश को होश आया।

उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इस घटना के दौरान उनका मोबाइल, उनकी बहन की नाक की लोंग, कानों के कुंडल और मोबाइल गायब हो गए है। कार की टक्कर से उनकी स्कूटी टूट चुकी है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में जांच की जा रही है।

Next Story